ख्याति छोङ जा
कर गुजर कुछ ऐसा दुनिया ना कर पाए वैसा
मिल जाए नई ऊर्जा उनको तु काम कर जा कुछ ऐसा
दुनिया से हटकर कुछ करने का सामर्थ्य रखता है तु
फिर भी अपने आप को कम क्यों समझता है तु
करके कुछ ऐसा छाप अपनी छोङ दे
बनाये है जो रिकॉर्ड दुनिया ने वो रिकॉर्ड सारे तोङ दे
देख हाथों में तेरे पिता के घाव उनमें पङ गए हैं
आशा की किरण तुझमें देखकर वो थोङे से खुश हुए है
उतार चढ़ाव दो जिंदगी का हिस्सा है
जीतने वालो से ज्यादा हारने वालों का किस्सा है
जाते जाते तु अपनी ख्याति ऐसी छोङ जा
छोङ दिए थे सपने जिन्होंने हारकर उनके सपनों को वापस तोङ जा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X