न जाने कब क्या हो जाए,
कौन किससे बिछड़ जाए,
यह समय किसी को पता नहीं होता।
इसलिए एक-दूसरे को गले लगा लो,
हर पल को आनंद से जी लो।
क्योंकि गुजरे हुए दिन
कभी लौटकर नहीं आते,
और आने वाले कल का
हमें पता नहीं होता।
न दुःख से घबराओ,
न खुशी पर इतराओ,
बस जीवन की
अंतिम सांस तक
अपनों से स्नेह बनाओ।
न जाने कब क्या हो जाए,
कौन किससे बिछड़ जाए...
- राजेश भोंजवाल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X