राना लिधौरी के हिंदी दोहे - उल्लू
अपना उल्लू साधना,
बनी कहावत ऐक।
जिसमें है चेतावनी,
संदेशा है नेक।।
उल्लू बाहन मानते,
धन देवी का लोग।
जो भी इसको पूजते,
हटे गरीबी रोग।।
बना रहे उल्लू सभी,
अपना काम निकाल।
कुछ उल्लू को साधने,
रचते है जंजाल।।
-राजीव नामदेव"राना लिधौरी"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X