एक तरफा प्यार सिर्फ अधूरापन देता है।
पूरा होकर भी हर पल खालीपन देता है।
मैंने तो अपना पूरा जहाँ उसे मान लिया।
उसने तो मेरा नाम तक याद नहीं रखा।
अब तो हमें खुद का भी सहारा नहीं।
आईने में भी वो चेहरा हमारा नहीं।
हम हँसते हैं तो भी उसकी तरह हँसते हैं।
रोते हैं तो भी अकेले में, कि कहीं वो सुन न ले।
जो एक शख्स हमारा नहीं?
उसके बिना जीना गवारा नहीं।
ये कैसी मोहब्बत है यार?
जहाँ मैं ही रोता हूँ, मैं ही मनाता हूँ।
मैं ही कहानी लिखता हूँ, मैं ही खत्म करता हूँ।
उसके बिना ही उसके साथ पूरा दिन बिताता हूँ।
हमने तो उसे खुदा बना रखा है।
उसने हमें एक लफ्ज़ में भी कहाँ रखा है।
उसकी गली से गुजरना भी इबादत लगता है।
और अपना घर, अपना भी नहीं लगता है।
लोग कहते हैं - भूल जा, क्यों खुद को सजा देता है?
उन्हें क्या पता एक तरफ़ा प्यार में मज़ानहीं नशा होता है
एक नशा जो रोज़ थोड़ा-थोड़ा मारता है।
पर उसी नशे के बिना जीना भी नहीं आता है।
सबको लगता है मैं ठीक हूँ?
पर मैं अंदर से कब का टूट चुका हूँ।
वो किसी और की हँसी में खुश है।
और मैं उसकी खुशी में ही खुश हूँ।
यही तो एक तरफा प्यार है।
जहाँ तुम हो, तुम्हारा दिल है, तुम्हारी रातें हैं।
पर तुम्हारा कुछ भी ?तुम्हारा नहीं है।
-अर्णव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X