अब थक चुका हूँ मैं सफाई देते-देते....?
अब थक चुका हूँ मैं खुद को मनाते-मनाते !
अब थक चुका हूँ मैं तेरे पीछे भागते-भागते?
अब थक चुका हूँ मैं तुझे ही चाहते-चाहते।
अब न शिकवा है, न शिकायत है !
अब न कोई गिला है, न कोई हसरत है !
बस एक अजीब सी खामोशी है ?
जो दिल में कहीं ठहर सी गई है।
इसलिए अब मैंने भी सोच लिया है !
अब किसी से कुछ न कहूँगा ?
जो समझना चाहेगा, खामोशी समझ लेगा !
जो नहीं समझेगा, उसे जाने दूँगा।
-अर्णव.....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X