सच्चा इंसान चुनौतियों से नहीं भागता
सही इंसान ही
जीवन की हर चुनौती को
स्वीकार कर सकता है,
क्योंकि कठिनाइयाँ
उसे तोड़ती नहीं,
उसके भीतर की सच्चाई को सामने लाती हैं।
जीवन में कठिनाइयाँ हों
तो इसका अर्थ यह नहीं
कि इंसान गलत है,
बल्कि कई बार
कठिन रास्ते ही बताते हैं
कि इंसान कितना सच्चा है।
एक सच्चा मनुष्य
हर चुनौती को अपनाता है,
गिरता है, संभलता है,
फिर भी आगे बढ़ता जाता है।
झूठे लोग तो
चुनौती सामने आते ही
दुम दबाकर भाग जाते हैं,
क्योंकि उन्हें मंज़िल नहीं,
सिर्फ आसान रास्ते चाहिए।
सच्चा इंसान
मुश्किलों से नहीं डरता,
वह उनसे कहता है—
आओ, तुम्हें भी स्वीकार करता हूँ,
देखता हूँ तुम मुझे
कितना रोक पाती हो।
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X