आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबसे खतरनाक व्यक्ति

                
                                                         
                            सबसे खतरनाक व्यक्ति
                                                                 
                            

सबसे खतरनाक व्यक्ति वह होता है,
जिसे अपने ऊपर कभी शक नहीं होता,
जो अपनी हर बात को सत्य समझता है,
और अपनी हर गलती से बेखबर होता है।

उसे सौ प्रतिशत यकीन होता है—
“मैं तो अच्छा व्यवहार करता हूँ,”
मेरी बात ही सही है हर बार,
दूसरा ही गलत है,
वह बस यही मानता है।

अपनी कमियाँ उसे दिखाई नहीं देतीं,
दूसरों की कमियाँ गिनते-गिनते थकता नहीं,
अपनी सोच से बाहर निकलना
उसे कभी आता ही नहीं,
और बदलना तो जैसे उसकी फितरत में ही नहीं।

ऐसे व्यक्ति से लचीले व्यवहार की
उम्मीद करना भी व्यर्थ है,
क्योंकि अपनी धारणाओं के आगे
उसकी बुद्धि भी विवश है।

संवेदनशीलता नाम की कोई चीज़
उसकी शब्दावली में होती ही नहीं,
दूसरे के दर्द को समझ सके—
इतनी जगह उसके भीतर होती ही नहीं।

वह अपने लिए भी खतरनाक है,
और दूसरों के लिए भी,
क्योंकि जो स्वयं पर सवाल नहीं करता,
वह दूसरों पर उँगली उठाते-उठाते
रिश्ते भी खो देता है और इंसानियत भी।

याद रखना—
गलती मान लेना कमजोरी नहीं,
अपने ऊपर सवाल करना हार नहीं,
बल्कि वही इंसान मजबूत होता है
जो कह सके—
“हो सकता है, इस बार मैं गलत हूँ।”
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर