आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन का मैल

                
                                                         
                            मन में खोट भरी और मुख में हरि,
                                                                 
                            
फिर मंदिर में जाने से क्या फ़ायदा।
हृदय में कपट और होंठों पर भक्ति,
ऐसी पूजा निभाने से क्या फ़ायदा।

मन का मैल न धोया, बस तन धो लिया,
फिर गंगा में नहाने से क्या फ़ायदा।
दूसरों के दिल को छलते रहे उम्रभर,
फिर तीर्थों पर जाने से क्या फ़ायदा।

ईश्वर तो मन के भीतर बैठा है,
वह दिखावे से कभी प्रसन्न नहीं होता।
जिस हृदय में दया और सत्य नहीं,
वहाँ दीप जलाने से क्या फ़ायदा।

पहले मन को निर्मल करना सीखो,
फिर पूजा-पाठ का मान बढ़ाना।
इंसान के दुख में इंसान बनकर खड़े हो,
यही है सच्चा धर्म निभाना।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर