तुमने लहरों का शोर देखा,
गहराई का सब्र नहीं इसलिए,
तुम्हें समंदर खारा ही लगा |
ठहरे होते कुछ पल अगर,
तो उसकी खामोशी भी सुन लेते|
हर लहर के पीछे एक कहानी है,
हर गहराई में अनमोल निशानी है|
जो केवल ऊपर -ऊपर देखते हैं,
वे अक्सर सच से अंजान रहते हैं
समंदर की पहचान उसके खारेपन से नहीं,
उसकी अथाह गहराई और विशाल हृदय से है|
- रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X