ऊँचाइयों को छूने की चाह में,
क्यों अपना चैन गंवाते हो?
पहले अपने भीतर झांको,
क्यों खुद से ही दूर जाते हो?
जीवन में जो भी नीचा है-
अहंकार, ईर्ष्या, या छल,
उसे पहचानकर छोड़ देना ही,
बनाता है मन को निर्मल |
शिखर पर पहुंचना बड़ी बात नहीं,
यदि चरित्र ही बौना रह जाए |
असली ऊंचाई तो तब मिलती है,
जब मन हर बुराई से ऊपर उठ जाए |
दुनियां को जीतने से पहले,
अपने भीतर का अंधेरा हराना सीखो |
ऊंचाई की चिंता छोड़ो,
पहले अपने नीचपन को छोड़ना सीखो|
- रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X