आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कालरात्रि माँ आ जाती

                
                                                         
                            सप्तम शक्ति: माँ कालरात्रि
                                                                 
                            

घोर निशा सम रूप विकट धरि, प्रलय घटा घन छा जाती।
दुष्ट-दलन हित खड्ग उठा कर, कालरात्रि माँ आ जाती॥

भाल अनल महुँ धधक रहा है,
मुंड-माल उर राज रही।
गर्दभ-वाहन गर्जन तीखा,
रण-भेरी विकराल रही।
भय-हारी जग-तारक बन के, तिमिर-विनाशन पा जाती॥
दुष्ट-दलन हित खड्ग उठा कर, कालरात्रि माँ आ जाती॥

पाप-पंक सब भस्म करन को,
ज्वाला-मुख से फूट पड़े।
दुष्ट-दानवी सेना कंपित,
दर्प-दंभ सब टूट पड़े।
मुक्त करे सब संकट-बंधन, शरण पड़े रस ला जाती॥
दुष्ट-दलन हित खड्ग उठा कर, कालरात्रि माँ आ जाती॥

ज्ञान-ज्योति का दीप जला कर,
मोह-जाल सब काट रहीं।
सप्तम रूप भवानी का धर,
अमृत-ममता बाँट रहीं।
सिद्ध-योगिनी भक्त-सुखद माँ, मन-मंदिर सरसा जाती॥
दुष्ट-दलन हित खड्ग उठा कर, कालरात्रि माँ आ जाती॥
-आचार्य प्रताप
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
50 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर