उस जैसा कोई और नहीं हो सकता,
दिन में अंधेरा हो सकता है मगर चाँद नहीं हो सकता,
.
सोचता हूँ हर पल उसे ही मैं,
लोग मुझसे कहते है तेरा कुछ नहीं हो सकता,
.
हाथ थामा था बीच सड़क पर उसने मेरा,
कैसे कोई खुली आँखो से ख़्वाब में नहीं हो सकता,
.
होने को तो आज ही मेरा हो जाए वो,
उसे आँखे पढ़नी नहीं आती मुझसे इज़हार नहीं हो सकता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X