तूफ़ानो में बिखरने तो जा ही लूँगा,
मोहब्बत की है मैंने, समंदर तो पार कर ही लूँगा,
.
लोग कहते है उनकी आँखे झील सी गहरी है,
ऐसी बात है तो, मैं भी एक डुबकी मार ही लूँगा,
.
मुश्किल है उनके पसंदीदा लोगो में नाम दाखिल करवाना,
मैं भी अभ्यर्थी हूँ, इतना परिश्रम तो कर ही लूँगा,
.
आज मुलाक़ात में फिर कुछ बाते अधूरी रह गई,
बाक़ी बची बाते, रात को चाँद से कर लूँगा ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X