आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दशहरा केवल वैदेही की मुक्ति की कहानी नहीं

                
                                                         
                            दशहरा केवल वैदेही की मुक्ति की कहानी नहीं,
                                                                 
                            
दशहरा केवल दो मानवों के द्वंद्व की निशानी नहीं।

दशहरा पर्व है झूठ के प्रतिकार का,
दशहरा पर्व है सत्य की जयकार का।

दशहरा पर्व है अधर्म के विनाश का,
दशहरा पर्व है धर्म के साहस का,

दशहरा पर्व है नारी के उत्कर्ष का,
दशहरा पर्व है सत्य के संघर्ष का,

दशहरा पर्व है अनाचार के अंत का,
दशहरा पर्व है सदाचार के वसंत का।

दशहरा पर्व है अहंकार की हार का,
दशहरा पर्व है शक्ति के श्रृंगार का।
- राघव दीक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर