जल रहा था घर मेरे पड़ोसी का,
नहीं हुआ मुझे आँच का आभास।
जले तो अपनी बला से मुझे क्या?
जलता हुआ ये घर मेरा तो है नहीं।
दर पे मेरे बजती रहीं शहनाइयाँ,
उधर बिखर गए अरमां किसी के।
बांटता रहा मैं गुरुर की मिठाइयाँ
जख़्म ना भरता दिलासे के मरहम से।
चला गया है कोई इस दुनिया से,
तड़पा रहा है यह ग़म किसी को।
सोया रहा मैं फिर भी बड़े चैन से,
समझा ही नहीं कभी पराए दर्द को।
इंसानियत का दिल में नहीं बसेरा,
क्या ख़ाक बाँटूँगा ग़म मैं किसी का।
क्या होता है प्रेम सिखाती ये नदिया,
भटकी बूँद को राह दिखाती समंदर का!
- राधेश्याम खटीक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X