खुद को रखो माप - जोख में ,
ना कुछ कम ना ज्याद
तुम्हारे कुछ होने का लोग उठाते है फायदा
मत बनो इतना कमजोर
कि टूट जाए जीवन की डोर
मत बनो बलवान
रास्ते में मिलेंगे बड़े - बड़े पहलवान
मत करो किसी से दुश्मनी , मत बनाओ दुश्मन
तुम्हारी दुश्मनी देखकर लोग होते है मगन
मत करो इतनी दोस्ती ,
कि कोई उलझन आ जाए
किसी ओर निर्भर हो जाए जिंदगी
हमने देखा है, परखा है
जो अभी गया हमसे मिलकर
किसी दूसरे से मिलता है अपना रंग बदलकर
हमने इतना कुछ अच्छा किया,
हुआ ना कोई शोर
जाने क्या गुल खिलाया, खुद को राजा कहता है चोर
इसलिए मेरा यह कहना है
अपने हद में हमको रहना है
खुद को रखो माप - जोख में ,
ना कुछ कम ना ज्यादा
तुम्हारे कुछ होने का लोग उठाते है फायदा
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X