आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

घरेलू हिंसा

                
                                                         
                            घरेलू हिंसा का यह कैसा प्रकोप
                                                                 
                            
आजकल घर घर में छाया है |
सच कहती है दुनिया,सच कहते
हैं लोग घोर कलयुग आया है |

पहले तो सिर्फ महिलाओं पर ही
होते थे तमाम तरह के अत्याचार |
अक्सर महिलाएं ही बनती थी
घरेलू हिंसा का पूर्णत: शिकार |

पर आज कल तो पुरुष वर्ग भी
घरेलू हिंसा का हो रहा है शिकार |
अब तो पुरुषों के साथ भी हो रहा
है महिलाओं के जैसा दुर्व्यवहार |

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती
बच्चे बुढ़े भी घरेलू हिंसा से परेशान है |
नवजात शिशुओं से लेकर बुढ़े बुजुर्ग
भी इह समस्या से हो रहे हैरान है |

आज की सभ्य,पढ़ी लिखी माँ अपने
ही जने बच्चों का कर रही है शोषण |
अनपढ़ बवांर पहले की माताओं की
तरह नहीं करती बच्चों का भरण पोषण |

आज की कलयुगी माताओं पर प्रेम
का चढ़ रहा है बुखार कुछ ऐसा |
कि अपने पति,पूत,पुत्री लगते हैं
उसे मानो कोई बड़ा दुश्मन हो जैसा |

बुजुर्ग माता पिता की भी आज के
युग में बड़ी ही करुण कहानी है |
अपने ही बेटे और बहु के दुर्व्यवहार
से आंखों में भर जाता खारा पानी है |

मार पीट गालियाँ और ताने बड़ा
ही आक्रामक हो रहा व्यवहार है |
नारी हो या पुरुष सब घरेलू हिंसा
का दिन प्रतिदिन हो रहे शिकार हैं |

कभी मां बाप को वृद्धावस्था में
वृद्धाआश्रम के कुएं में ढकेला गया |
तो कभी दहेज की आड़ में निर्दोष
नारी को आग की ज्वाला में ठेला गया |

शादी के पवित्र रिश्ते की आड़ में यौन
शोषण का अधिकार जताया जाता हैं |
कभी मदिरा पान तो कभी नशीली
दवाओं का जबरन सेवन कराया जाता हैं |

कभी चंद रुपयो के लिए पर पुरुष
को सौंप देते हैं अपनी अर्धांगिनी को |
तो कभी तरक्की की लालसा में दे देते
हैं जबरन बॉस के पास अपनी पत्नी को |

पत्नी आवाज उठाए इसके खिलाफ
तो मायके वालों से डिमांड करते हैं |
तुम्हारे माँ बाप ने आखिर दिया ही
क्या है ऐसे ताने फिर हर रोज कसते हैं |

यूँ तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए
बनाए है सरकार ने कितने ही कानून |
पर फिर भी खत्म होता ही नहीं किसी
सूरत ए हाल घरेलू हिंसा का हिंसात्मक जुनून |
-पुष्पा साहू
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर