आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दीया है कागज

                
                                                         
                            कागज की कश्ती से समुद्र पार नहीं होता
                                                                 
                            
पर कागज का गंभीर और तो नहीं होता।
नाराज नहीं होता कागज शांत रहता है
गुस्सा पीकर औरों का वह शांत करता है।
कुछ भी लिख दो कागज पर वह चुप रहता है
कटु या मृदु हर विचार वह सबका सहता है।
अन्याय लिखा हो कागज विवश हो जाता है
खुद को कितना दोषी कागज तब पाता है।
कभी गागर बनता तो कभी सागर बनता
बोझ कम कर मानव का पर्वत कागज बनता।
कितनों का सहारा बन कागज ने फर्ज निभाया
फिर भी कितनी बार उसने खुद को रद्दी पाया।
मिट जाता है कागज चाहे गल जाता है
शब्दों की गरिमा का साथ उसे निभाना है।
खुशी हो या गम कागज सबका साथी है
दीया है कागज तो मानव मन बाती है।
-पूनम पाठक 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर