"तुम" जानते हो मुझे
क्या पसंद है ??
कविताएं लिखना
ताकि मैं वो सब लिख सकूं
जो में कभी कह नहीं पाया
इस बेरंग दुनिया के
सारे रंग उकेरने है मुझे
कविताओं के पटल पर
रंगीन सपने संजो कर
रखें है मेने भी
मन के किसी कोने में
जब तुम मिलो तो
बता सकूं "मुझे" क्या पसंद हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X