बादल भी अनमने से दिखे ,
आये , आकर चले गये ।
कई दिनों से आस लगी थी
वह समझ न पाये , चले गये।
पास बुलाया धरती ने ,
और पवन ने दिये संदेशे ,
बादल शायद समझ न पाये
यूँ ही इतरा कर चले गये ।
ऐसे ही कितने प्रकरण हैं
संकेत लिये अनजाने कितने
अनबूझे ही रह जाते हैं
ऐसे क्षण ,आमंत्रण कितने।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X