आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

न कि एक से त्याग की उम्मीद और दूसरे को हर गलती की छूट देते हैं।

                
                                                         
                            "सिर्फ शिव बनने की उम्मीद क्यों?"
                                                                 
                            

आज इंस्टाग्राम की गलियों में कुछ रील्स नज़र आईं,
हर रील में एक ही कहानी बार-बार दोहराई गई।

लिखा था.... मर्द हैं, गुस्सा तो आ ही जाता है,
और फिर शिव का वो रूप दिखाया जाता है,
जहाँ माँ काली के क्रोध को भी
वो प्रेम से सहते हैं, मुस्कुराकर उन्हें मनाते हैं।

दृश्य बहुत सुंदर था, भाव भी दिल को छू गया,
मगर मन में एक सवाल न जाने क्यों उठ गया...

हर बार शिव बनने की सीख पुरुषों को क्यों दी जाती है?
क्या कभी स्त्रियों को भी पार्वती बनने की सीख दी जाती है?

अगर शिव की तरह प्रेम से संभालने की उम्मीद है,
तो पार्वती की तरह समझने की भी तो ज़िम्मेदारी है।

अगर पुरुष के गुस्से को स्वाभाविक कहकर माफ़ किया जाता है,
तो स्त्री के क्रोध को हमेशा गलत क्यों ठहराया जाता है?

क्यों हर कहानी में शिव का धैर्य दिखाया जाता है,
पर माँ काली के प्रेम और समर्पण को भुलाया जाता है?

तुलना करनी ही है तो पूरी कहानी कीजिए,
एक पक्ष को महान और दूसरे को कमज़ोर मत कीजिए।

क्योंकि रिश्ता कोई युद्ध नहीं, जहाँ एक जीते और दूसरा हारे,
न ही प्रेम का अर्थ है कि एक ही हर बार दूसरे को सँवारे।

शिव का प्रेम तभी पूर्ण है, जब पार्वती का सम्मान भी हो,
एक का धैर्य ही क्यों, दूसरे का समर्पण भी आम हो।

याद रखिए, हर स्त्री से पार्वती बनने की उम्मीद रखने से पहले,
हर पुरुष में शिव बनने की क्षमता भी तो होनी चाहिए।

क्योंकि रिश्ता तभी खूबसूरत बनता है,
जब दोनों एक-दूसरे को समझते हैं,
न कि एक से त्याग की उम्मीद और दूसरे को हर गलती की छूट देते हैं।

प्रेम में शिव भी ज़रूरी हैं, शक्ति भी ज़रूरी है,
रिश्ते में दोनों का सम्मान हो, बस इतनी-सी बात ज़रूरी है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
29 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर