उन यादों में ही ,
रहने को जी चाहता है ।
जब हम कभी एक साथ रहा करते थे ।
दिल की जो भी बातें हो,
एक -दुजे से कहा करते थे ।
बड़ी ही बारिकी से,
दिल की दास्तां सुना करते थे ।
अब अफसोस हम वो नहीं,
जो कभी रहा करते थे । लेकिन
उन यादों में ही,
रहने को जी चाहता है
जब हम एक -साथ रहा करते थे ।।
--प्रीती गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X