आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐ मौत...जिंदगी का वादा है,वो तुमसे मिलेगी जरूर

                
                                                         
                            ऐ मौत...जिंदगी का वादा है,वो तुमसे मिलेगी जरूर,
                                                                 
                            
क्यूंकि तुम जीवन का अंतिम और अटल सत्य हो,
दोस्त और दुश्मन कोई भी हो,मायने नहीं रखते,
तुम तो अपने निश्चित समय पर आती हो.

ऐ मौत...तुम प्रत्येक जीवन का अंतिम पड़ाव हो,
तुम्हें कोई निर्दयी कहे,किसी भी नाम से पुकारे,
तुम हर किसी को अपने शिकंजे में ले ही लेती हो.

ऐ मौत .......तुम सागर के समान हो,
जैसे हर नदी अपनी लंबी या छोटी यात्रा पूरी कर,
अंत में सागर के अंदर समाहित हो जाती है,
नदी का जल समुद्र में विलय हो जाता है,
इसी प्रकार प्रकृति प्रदत प्रत्येक जीवन भी,
अपनी यात्रा पूरी कर तुम में समाहित हो जाता है.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर