आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुछ तुम बदल गए, कुछ मैं बदल गया

                
                                                         
                            कुछ तुम हँस लिए,
                                                                 
                            
कुछ मैं रो लिया,
कुछ तुम नाराज़ हो गए,
कुछ मैंने मना लिया।

कुछ तुम मदहोश हो गए,
कुछ मैं दीवाना हो गया,
आए फिर कुछ ऐसे पल,
कि हर पल तुम्हारा हो गया।

फिर वक्त ने करवट बदली,
ख्वाबों का मौसम खो गया,
तुम वहीं कहीं ठहर गए,
और मैं तुमसे जुदा हो गया…

रिश्ता तो आज भी दिल में है,
बस साथ हमारा खो गया…
कुछ तुम बदल गए,
कुछ मैं भी बदल गया,
और देखते ही देखते…
मेरा तुमसे, तुम्हारा मुझसे,
एक खूबसूरत रिश्ता जुदा हो गया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
44 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर