आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चूमना माँ बाप के पांँ इल्मियत का है असर जो मिली तालीम ये उस तरबियत का है असर

                
                                                         
                            चूमना माँ बाप के पांँ इल्मियत का है असर
                                                                 
                            
जो मिली तालीम ये उस तरबियत का है असर

रोज़ मिलते हँस के मुझसे खैरियत भी पूछते
लहजे में महबूब के तो नरमियत का है असर

मुस्कुराकर दिल ज़िगर जाँ मुफ़्त में ही दे दिया
क्या कहें महबूब की ये ख़ुसूसियत का है असर

मस्त रहता हूॅं सदा मैं अपने ही अंदाज़ में
ये फ़क़ीरों की दुआएंँ कैफ़ियत का है असर

हम दिवानो को ख़ुदी अब छू नहीं सकती कभी
ये सुखन की ज़ेहनियत और खासियत का है असर

रंग उलफ़त का लगाया 'दीप' ने गुलफ़ाम को
अस्ल में ये मौसमे रूमानियत का है असर
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर