आ जाए जीवन में जितना भी सुख
लगता है कम वह
दुख क्व ख्याल से ही
लगता है डर
पर लाख कोशिश करें हम
क्या होता है
दुख तो ज़िंदगी में आता ही है
देखना चाहिए दुख में भी
भविष्य के सुख को
इस तरह बढ़ सकते आप
दुख से आनंद की ओर
यकीन मानें
आएगी जीवन में आपके
सुख की भोर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X