बढ़ रहा है जेन ज़ी के युवाओं
का संगत
मशीन से
इसलिए सिमट रहा संवाद उनका
लोगों से
सचमुच, है यह स्थिति विकट
जिसे नहीं समझ पा रहे फ़िलहाल
जेन ज़ी के युवा
क्योंकि जकड लिया है
मस्तिष्क को उनके
स्मार्ट फोन ने
इस तरह से
कि सूझता नहीं कुछ
आगा-पीछा उन्हें
बस हर वक़्त बीतता उनका
स्मार्ट फोन की
संगत में ही
उसके बिछाए
माया जाल में ही।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X