मना रहा है भारत आज
आज़ादी की अपनी
80 वीं वर्षगांठ
भारत की उम्र-एक-आज़ादी
पुरे होने के बाद
79 साल
अब अपनी आज़ादी के 80 साल
की ओर
बढ़ रहा है भारत
शान से
सम्मान से
अपने ढेर सारे अरमान से
बढ़ चले है हम आगे
बढ़ी है हमारी शान, साख
और पहुंच भी
हुआ है
दुनिया की नज़र में मज़बूत
हमारा वज़ूद
अब नज़र है हमारी
साल 2047 पर
विश्वास दृढ़ है हमारा
कि तब तक बन सकेगा भारत
समृद्ध, आत्मनिर्भर, समावेशी
और विश्व का प्रेरणा-स्रोत
राष्ट्र
नमन
आगे की ओर बढ़ते
चौमुखी प्रगति
दिन-दूनी रात चौगुनी
उन्नति करते
भारत को
सलाम देश के तिरंगे को।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X