हममें से
अधिकतर लोग
कर लेते हैं मन को
लाडले लड़के की समान
जो कुछ भी चाहता है वह
दे डालते हैं
हम उसे वही
लेकिन इस तरह
बेलगाम होना मन का
ठीक नहीं
मन को काबू
या नियंत्रण में रखना
है बहुत ज़रूरी
इसके लिए लिया जा सकता है
सहारा
क्रिया योग का
इससे मिलेगी मदद
मन को
वशीभूत करने की
उसे संयत करने की
ताकि रोका जा सके
भटकाव मन का।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X