आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मचा सकते हैं गदर

                
                                                         
                            मचा सकते हैं शब्द ग़दर
                                                                 
                            
-डॉ. प्रदीप कुमार मुख़र्जी

शब्द केवल
नहीं होते शब्द ही
इनमें होती है
बड़ी महिमा
होता हैं इनमें
बड़ा मर्म और दम
तभी शास्त्रों में भी
शब्दों को कहा गया है
ब्रह्म
केवल अक्षर या मात्राओं का
मेल ही नहीं है शब्द
एक ध्वनि है शब्द
जो कहती है
अनकहे को
इसी से होते हैं हम
अव्यक्त से व्यक्त
सच तो यह है
कि शब्द खोलते हैं
गांठें
हमारे व्यक्तित्व की
हमारे भीतर के सच को
लाते हैं बाहर शब्द
इसलिए सार्थक होते हैं शब्द
जो भी बोलिए
बोलिए
खूब तोल कर ही
खूब सोच-विचार कर ही
निकालिए शब्द
अपने मुंह से बाहर
नहीं तो ढा सकते है
शब्द भी कहर
मचा सकते ये
ऐसा ग़दर
कि करते रह जाएंगे
आप अगर-मगर।

-हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर