समय की नांव पर
सवार ज़िंदगी
जाती है निकल बहुत आगे
लेकिन पुराने मंज़र
और ज़िंदगी के
गुज़र चुके
पिछले पड़ाव
मिटते नहीं कभी भी
स्मृतियों से हमारे
देखा जाए तो
ज़िंदगी है
अतीत से वर्तमान
और वर्तमान से भविष्य
की ओर का
सफर
चलता रहेगा
यह सतत
अंतिम सफर तक
जब जाएगी ज़िंदगी
पूरी तरह से थक।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X