जिम्बाब्वे और कनाडा को,
था विजय का इंतजार।
अब तक खेले गए मैचों में,
दोनों देखे अपनी-अपनी हार।।
नागपुर में ये दोनों थे,
प्रतिद्वंदी आमने सामने।
अपने अपने अनुभव के बल पर,
चले थे एक दूजे को धूल चटाने।।
जिम्बाब्वे बल्लेबाजी को उतरा,
टेलर का विकेट शून्य पर गिरा।
कवेंट्री का विकेट 7 रन पर गिरा,
शुरुआत में लगा करारा झटका।।
तायूब, इरविन ने पारी को संभाला,
दोनों ने एक मजबूत आधार दिया।
तीसरे विकेट के लिए 181 रन जोड़ दिया,
दोनों शतक नहीं पर किए आधा सैकड़ा पार।।
इन्हीं की बदौलत जिंबाब्वे,
298 / 9 का स्कोर खड़ा किया।
कनाडा के सामने विजय हेतु,
299 का विशाल लक्ष्य दिया।।
दो कनाडाई खाता भी नहीं खोल पाए,
तीन खिलाड़ी दहाई भी नहीं छू पाए।
रेमंड प्राइस की अगुवाई में,
स्पिनर के आगे कनाडाई टिक नहीं पाए।।
42.1 ओवर में 123 रन ही बना पाए,
जीत को नहीं हार को फिर गले लगाए।
तायुब, इरविन, रेमंड प्राइस,
के आगे सिर उठा नहीं पाए।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X