इस विश्व कप मैच के पहले मैच में,
जहां रनों का अंबार लग गया।
दोनों एशियाई टीमों ने मिलकर,
653 रन का विशाल योगदान दिया।।
वहीं दूसरे मैच में ग्रहण लग गया,
रनों का रफ्तार रुक सा गया।
जीत हार का महत्वपूर्ण फैसला,
141 रन और 32 ओवर में हो गया।।
पहले में जहां गेंदबाज पिटे,
दूसरे में बल्लेबाज नहीं चले।
पहले के दोनों मैच में दोनों,
अपने अपने जौहर दिखा गए।।
विश्व कप का दूसरा मैच,
चेन्नई पहुंचे केन्या न्यूजीलैंड।
टॉस जीत केन्या, थामा बल्ला,
वहीं से उसका भाग्य फिसला।।
पांच बल्लेबाज तो हो गए पगबाधा,
तीन बहादुर खाता भी नहीं खोल पाए।
तीन कइसो दहाई अंक तक पहुंच पाए,
23.5 ओवर में 69 रन ही बना पाए।।
विश्वकप का पांचवां न्यूनतम स्कोर,
लक्ष्य 70 का लेकर उतरा न्यूजीलैंड।
आठ ओवर में ही बना डाले 72 रन,
10 विकेटो से जीता यह मैच न्यूजीलैंड।।
गत मैचों से पराजय झेल रहा,
टेस्ट मैच खेलने वाला न्यूजीलैंड।
यहां इस जोरदार प्रदर्शन से,
अपने में विश्वास जगा गया न्यूजीलैंड।।
टेस्ट टीम से खेलने का मौका,
दो दो साल में एक बार मिलता है।
ऐसे में केन्या टीम को सुधार का,
मौका कम ही मिल पाता है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X