आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

असीम जी और चश्मा

                
                                                         
                            असीम जी और चश्मा,
                                                                 
                            
जब भी मिलते हैं,
चश्मे का रंग और प्रकार पूछ जाते हैं।
चश्मा तो आँखों को देखने में मदद करता है,
पर वो हमें समान देखने की सीख भी दे जाता है।
काँच से नहीं, नज़रिये से फर्क पड़ता है,
क्योंकि वही चश्मा
किसी को बड़ा, किसी को छोटा बना जाता है।
असीम जी समझाते हैं हँसते-हँसते,
“चश्मा बदलना आसान है,
पर सोच का नंबर बदलना
सबके बस की बात नहीं हो पाता है।”
असीम जी ने मेरा चश्मा
बोल-बोल के बदलवा दिया,
कभी नंबर गलत बताया,
कभी फ्रेम पसंद नहीं आया।
मैं बदलता गया चश्मे,
नज़र सुधारने के नाम पर,
पर हैरानी ये रही कि
असीम जी ने
अपना पुराना चश्मा नहीं बदला।
शायद उनका चश्मा
काँच का नहीं,
आदतों का था,
जो दूसरों की धुंध तो साफ़ देख ले,
पर अपनी धुंध
उन्हें कभी दिखी ही नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर