आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"भीतर जीवन शेष है "

                
                                                         
                            सामने सूखा पेड़ खड़ा है,
                                                                 
                            
मानो कोई संत खड़ा है।
पत्तों का श्रृंगार नहीं,
फिर भी प्रकृति का पहरेदार खड़ा है।

पतझड़ ने सब कुछ छीन लिया,
फिर भी चेहरे पर शिकवा नहीं,
मौन अधरों से जैसे कहता—
“जीवन में कोई ठहराव नहीं।”

धूप ने झुलसाया तन उसका,
आँधी ने भी खूब सताया है,
फिर भी धरती की गोद में उसने
अपना अस्तित्व बचाया है।

टूटी शाखाएँ हाथों जैसी,
आकाश की ओर उठी हुईं,
मानो ईश्वर से प्रार्थना करतीं—
“फिर से हरियाली दे दो।”

सामने सूखा पेड़ खड़ा है,
पर भीतर जीवन शेष पड़ा है;
आज भले ही नीरव है वह,
कल फिर पल्लवित होने का स्वप्न लिए खड़ा है l..... 
-पूनम कुमारी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर