आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़ुद से ख़ुद तक

                
                                                         
                            ख़ुद ही ख़ुद को ख़र्च किया था,
                                                                 
                            
नहीं किसी ने हर्ज़ किया था,
मुझको भी अच्छा बनना था,
जाने कहाँ से मर्ज़ लिया था,

अपनी ख़ुशियाँ बाँट के देखीं,
हर आँसू पर फ़र्ज़ किया था,
दिल की बातें दिल में रख कर,
चेहरे पर बस दर्ज़ किया था,

टूटी साँसों को भी सी लूँ
हुनर एक ऐसा अर्ज़ किया था,
सबकी ख़ातिर जीना सीखा,
अपने हिस्से का क़र्ज़ किया था।।
-पूजा आर श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर