आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

संघर्ष से संविधान तक

                
                                                         
                            ज्ञान का दीप जलाने वाले,
                                                                 
                            
अंधियारे में राह दिखाने वाले,
संघर्षों की अग्नि में तपकर,
भारत को संविधान देने वाले।

वो थे साहस की सच्ची पहचान,
अन्याय के विरुद्ध उनका अभियान,
हर शब्द में था न्याय का स्वर,
हर कर्म में था देश का सम्मान।

कलम उनकी तलवार बनी थी,
विचारों की झंकार बनी थी,
समानता का संदेश लिए,
हर दिल की पुकार बनी थी।

नहीं झुके वे कठिनाई से,
नहीं रुके किसी बुराई से,
शिक्षा को अपना अस्त्र बनाया,
लड़े सदा सच्चाई से।

संविधान के रचयिता महान,
दिया हमें अधिकारों का ज्ञान,
हर वर्ग को सम्मान दिलाया,
बढ़ाया भारत का अभिमान।

आओ मिलकर नमन करें हम,
उनके आदर्शों को जीवन में भरें हम,
समानता, स्वतंत्रता का दीप जलाएं,
अंबेडकर के सपनों को सच बनाएं हम।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर