आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी दिवस

                
                                                         
                            सदा कीर्ति भाषा हिंदी की, अद्भुत लगता है प्यारा|
                                                                 
                            
गुणगान करें दुनिया सारी, विश्व मंच जयकारा||

शान सदा भारत की बढ़ती,अपनी भाषा हिंदी है|
गर्व करो हम सब यह कहते,भारत माँ की बिंदी है||
आओ मिलकर प्रण ये लेते,हिंदी ही एक सहारा|
गुणगान करें दुनिया सारी, विश्व मंच जयकारा||

छंद गीत गाते सब सुंदर, मुग्ध हुए सुनते सारे |
वाह करें तब बजती ताली, लगे दृश्य अद्भुत न्यारे||
नाज करे तब देखों अपने,प्यारा यह सुखद नजारा|
गुणगान करें दुनिया सारी, विश्व मंच जयकारा||
-पायल अग्रवाल 'छनक'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर