आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमारी छोटी-सी पहल ही नई दुनिया रचेगी।।

                
                                                         
                            स्वप्नों से साकार तक (उड़ान अनंत की)
                                                                 
                            

कौन कहता है कि सपने साकार नहीं होते,
जो स्वप्न नहीं देखते, उनके विचार गुलज़ार नहीं होते।
भविष्य की ऊँचाइयाँ भी स्वप्नों की प्रतिलिपि हैं,
हर महान उपलब्धि के पीछे कल्पनाओं की अभिव्यक्ति है।।

इतिहास गवाह है, जहाँ स्वप्नों ने आकार लिया,
रमन ने प्रकाश में छिपे रहस्य का साक्षात्कार किया।
जगदीश चंद्र बोस ने प्रकृति की भाषा पहचानी,
न्यूटन ने गुरुत्व की अद्भुत कहानी जानी।।

आइंस्टीन ने कल्पनाओं को विज्ञान का विस्तार दिया,
असंभव के आकाश को नए विचारों का आधार दिया।
किसी ने चाँद को छूने का अरमान सजाया,
किसी ने तारों के पार नया संसार बसाया।।

किसी ने कलम से परिवर्तन की इबारत लिखी,
किसी ने कर्म से मानवता की नई तस्वीर रची।
नन्हे-नन्हे स्वप्नों को संकल्पों का आधार दो,
अपनी कल्पनाओं को नवसृजन का विस्तार दो।।

गिरकर सँभलना, बढ़ते रहना, यही सफलता की पहचान है,
जो सपनों को कर्म में ढाल दे, वही भविष्य की उड़ान है।
न कोई सीमा राह रोके, न कोई बाधा थामे,
अपने सपनों के पंखों पर लिख दो नए आयाम के नाम।।
आज की कल्पना ही कल का इतिहास बनेगी,
हमारी छोटी-सी पहल ही नई दुनिया रचेगी।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर