आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नहीं इस दर्द-ए-दिल की क़ैफ़ियत किरदार में आए

                
                                                         
                            रहे दिल में ही दिल की बात क्यूँ बाज़ार में आए
                                                                 
                            
हमारे दिल पे जो बीती वो क्यूँ अशआर में आए

सिला हमको मिला अपनी वफ़ा का ज़िन्दगी में है
जफ़ा के रंग ही मुझको नज़र बस यार में आए

ग़म-ए-दिल हो रहा है मेरी इन आँखों से ही ज़ाहिर
नमी दिल की नज़र अब तो मिरे रुख़सार में आए

मोहब्बत भी हमारी तो बदल उनको नहीं पाई
गुलों के संग रह कर भी न ख़ुशबू ख़ार में आए

किरण उम्मीद की है आख़िरी रौशन मेरे दिल में
उजाला ज़िन्दगी के इस घने अंधकार में आए

हमे टूटे हुए ख़्वाबों का कोई ग़म नहीं 'पारुल'
नहीं इस दर्द-ए-दिल की क़ैफ़ियत किरदार में आए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर