क़लम से इश्क़ की, दिल का वरक़ सजाया है
बिछड़ के भी नहीं माना, तुझे पराया है
गुज़ारा था जो कभी, साथ-साथ हमने वक़्त
ख़यालों में मेरे, एहसास वो समाया है
वो रब्त-ए-हंसी, भुलाए से भूल सकती नहीं
तेरे ही प्यार ने, जीना मुझे सिखाया है
मैं इंतिज़ार करूँगी, हमेशा ही तेरा
सदा ही पलकों को, दहलीज़ पर बिछाया है
ख़बर है मुझको, नहीं तू कभी भी आएगा
मगर तेरे लिए इक उम्र को गँवाया है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X