हमारी कहानी न तुम याद करना
न यादों में तुम ख़ुद को बर्बाद करना
तेरी दुनिया में तो नहीं होंगे हम तब
भुला कर हमें ज़िंदगी शाद करना
गुज़िश्ता वो पल याद आएँगे तुमको
नहीं अपने दिल को भी नाशाद करना
वो बीता समय लौट सकता नहीं अब
नहीं उसकी तुम दिल से फ़रियाद करना
नहीं कोई ग़म पास आए तुम्हारे
खुशी से जहां अपना आबाद करना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X