आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"इंसान और इंसानियत"

                
                                                         
                            "इंसान और इंसानियत"
                                                                 
                            
रिश्तों से बढ़कर धन को माना,
फिर क्यों जीवन वीराना जाना।
मंदिर जाकर शीश झुकाते,
घर आकर अपनों को रुलाते।
माँ की ममता भूल गए सब,
स्वार्थ के आगे झुक गए सब।
जीवों में भी प्राण हैं भाई,
दया से बढ़कर पूजा न भाई।
पत्थर में भगवान दिखाई देते,
पर इंसानों में दोष ही देखते।
फूलों का हार प्रभु को चढ़ाते,
पर प्रेम का हार किसी को न पहनाते।
जीत की चाह में दौड़ रहे हैं,
अपने ही अपनों से दूर रहे हैं।
याद रखो बस इतनी बात,
मानवता ही सबसे बड़ी है जात।
जिस दिन इंसान इंसान को समझ जाएगा,
उसी दिन धरती पर स्वर्ग उतर आएगा।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर