आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज लिखने का मन है

                
                                                         
                            आज लिखने का बड़ा मन है, मगर क्या लिखूँ...
                                                                 
                            

जनता से किए वो वादे लिखूँ,
या चुनाव के बाद गायब हुए इरादे लिखूँ...

विकास के बड़े-बड़े दावे लिखूँ,
या सड़कों के गड्ढों में दबे वो वादे लिखूँ...

जो चुनाव से पहले अपने बनकर आए थे,
या चुनाव जीतते ही जनता को पहचानना भूल गए,
उन नेताओं का हिसाब लिखूँ...

उन भाषणों की बात लिखूँ,
जिनमें गरीब की चिंता बहुत थी,
या उन नीतियों का सच लिखूँ,
जिनमें गरीब की जेब सबसे पहले खाली हुई...

उन चमकते पोस्टरों की तस्वीर लिखूँ,
या उन्हीं पोस्टरों के पीछे छुपी
जमीनी हकीकत लिखूँ...

जो हर मंच से ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हैं,
उनकी राजनीति के वो अध्याय लिखूँ
जिन्हें पढ़कर किताब भी शर्मिंदा हो जाए...

या फिर उन ख़ामोश जनता की बात लिखूँ,
जो पाँच साल सब देखती है,
और पाँचवें साल फिर उसी उम्मीद में
उंगली पर स्याही लगवा आती है...

दर्द ये नहीं कि नेता झूठ बोलते हैं,
दर्द ये है कि अब झूठ को
विकास का नाम देकर बेचने लगे हैं।

आज सोच रहा हूँ क्या लिखूँ...

फिर लगा—
राजनीति पर सच लिखना ही काफी है,
क्योंकि आजकल सच लिखते ही
आधा शहर नाराज़ और आधा शहर बेनकाब हो जाता है।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर