आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आखिरी पैगाम जाना के नाम

                
                                                         
                            ये आखिरी पैगाम मेरा उस जाना के नाम,
                                                                 
                            
लब पे मेरे आती रहती है जो सुबह-शाम ॥
दोस्तों, मिल जाए कहीं तो उसको ये बताना ।
आँसुओं में भीगा मेरा खत ये दिखाना ॥ १ ॥
जाना, ओ जाना, क्यूँ तुमको इतना माना ।
जान से ज्यादा चाहा, तुमको मेरी जाना ॥
वो कागज की नावें, रिमझिम में चलाना ।
तेरा संग पाने को, वो पढ़ने का बहाना ॥
छत पे चहलकदमी, वो पत्थर की गोटियाँ ।
बचपन में डूबी तेरी, वो चंचल शोखियाँ ॥
वो प्यारे से तोहफे, भीनी खुशबू प्यार की ।
ओ जाना ! कैसे भूलें बातें वो प्यार की ॥
यादों के झरोखों से मेरी जाना आती हैं ।
तेरी यादें ‘ओ जाना’ क्यूँ इतना रुलाती हैं ॥
जाना - - - - - - - - - - - - - - - - - - ॥१॥
होली की गुझिया, वो ईद की सेवइयाँ ।
दिवाली के दीये, पटाखे फुलझड़ियां ॥
दिल्ली की गलियाँ, वो सड़कों के किनारे ।
छोटी-छोटी बगियाँ, ऊँची-लम्बी मीनारें ॥
सौ-सौ जतन से जाना तुमको हँसाना ।
तेरे आँसुओं पे खून अपना बहाना ॥
मुमकिन नहीं जाना तुमको भुलाना ।
मेरी जान हो तुम, ओ मेरी जाना ॥
जाना - - - - - - - - - - - - - - - - - - ॥२॥
तेरी चाहत के नगमें, पलकें मोती पिरोए ।
कभी तो मिलेगी, सपने आस के सँजोए ॥
ना था पता उम्मीद, आके इस मोड़ छूटेगी।
तय है अब तो जाना साँसों की डोर टूटेगी ॥
खुश रहे तू सलामत, तेरी दुनिया रहे ।
न गम हो कभी दामन में तेरे खुशियाँ रहें ॥
जिस्म का नहीं रूह से है रिश्ता पुराना ॥
अलविदा, अलविदा, अलविदा ओ मेरी जाना ॥ ३ ॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर