जो थी मन में अभिलाषा बस दबकर रह गई है,
जो भी हिम्मत मेरी,वो आंसू बनकर बह गई है।।
मन के निशाचर को मारा फिर भी आगोश में रही,
धर्मपावक बेहोश में और हिंसक होश में रही।।
धर्म पालन की थी बातें रोज पढ़ता था मगर,
वो भी हमको मानती,पति समझ लेती अगर।।
उपदेश देकर थक गया पर कुछ समझ न आया,
सनातन का पुजारी मैं था, मैं यकीं कर न पाया।।
मैं समाज सुधारक हूं, पत्नी से घबराता है कौन,
दुःखी करती है इतना, फिर भी मैं हूं रहता मौन।।
ठोकरें मारना,गिरेबां पकड़ना,आदत सी हो गई है,
वो बनकर भद्रकाली मेरे मस्तक पर चढ़ गई है।।
मैं आदर्श बनकर आदर्श पथ पर चलने लगा हूं,
बस,अब वो यही कहती है मैं तो बदलने लगा हूं।।
बस मैं उदासियों का बोझ लेकर ढोता रहता हूं,
कह नहीं सकता बस अंतर्मन से कहता रहता हूं।।
मेरी जिंदगी भी अब तो जद्दोजहद पर आ गई है,
मेरा जो रिश्ता था,प्यारा था पर शंका खा गई है।।
शिकायत बस अपने अंतर्मन से करता रहता हूं,
वो मेरी नहीं मैं उसकी पीड़ा समझता रहता हूं।।
-प्रभात सनातनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X