तुम्हें पाकर
ऐसा लगता है
जैसे........…
तुम सब संभाल लोगे
गर कभी लड़खड़ा गई
तो तुम हाथ थाम लोगे
माना हममें बहुत सी खामियां हैं
पर तुम देख नजरंदाज कर देना
गुलाब में भी तो कितने कांटे होते हैं
पर उसकी खूबसूरती देख सब भूल जाते है
वैसे ही तुम मेरी अच्छाईयां देखना
मेरी खामियों को भूला देना
मेरे इस विश्वास को
कि तुम सब संभाल लोगे
कभी भी टूटने मत देना
-सरिता सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X