मायका जब तक ही मायका है
जब तक माता पिता है
मां तब तक ही फरमाइशें पूरी करती है
जब तक भाभी नहीं आती
भाभी के आते ही मायका सिमट जाता है
वो खुद बहु बेटे के आस्तिक हो जाते हैं
और बेटी..… बेटी से ननद बन जाती है
और ननद बेटी कम मेहमान ज्यादा होती है
कुछ ही दिन की खातिर दारी की हकदार
मायके की चाबी भाभी के पास आ जाती है
खुशकिस्मत होती है वो जिनकी भाभी उनका इंतजार करती है
वरना मायका तो वही होता है
बस रिश्ता बेटी से ननद का हो जाता है
-सरिता सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X