क्या किया तुमने ??
बस कह दिया...….
खुद को खोकर
पाया तुमको
मेरा वो खोना लौटा दो
खुद को समर्पित कर दिया
मेरा वो समर्पण लौटा दो
मेरा वो हर पल जो दिया तुमको
सूद सहित लौटा दो
लौटा दो ये सबकुछ
फिर कहना हमसे
क्या किया तुमने???
-सरिता सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X