वक्त तो एक जैसा ही रहता है,
इसे अच्छा बुरा कौन बनाते हैं? - हम,
यदि काम बन गया तो अच्छा वक्त,
और काम बिगड़ गया तो बुरा वक्त।
जब से हमारा जन्म हुआ,
वक्त हमारे साथ चलता है,
हमारे कारनामे ही तो हैं,
जो वक्त को बनाते और बिगाड़ते हैं।
लोगों ने धारणा बना रखी है जनाब,
हमारा वक्त बुरा, हमारा वक्त बुरा,
हम सुधर जाएं...,
तो वक्त अपने आप सुधर जाएगा।
सुख दुख तो आते जाते हैं,
यह सबके साथ होता है, राजा हो या रंक,
दोषी कौन...? वक्त।
-चंद्र दत्त शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X